राज्यहरियाणा

Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा…ठंड ने दिखाए तेवर, बारिश से गिरा तापमान

चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में ठंड बढ़ गई है। वहीं कोहरा भी सुबह परेशान करने लगा है। मौसम में लगातार परिवर्तन के बाद शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया। झज्जर सहित कई अन्य जगह पर पाला भी जम गया। अब आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे राज्य में दिन के तापमान सामान्य के आसपास रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

वहीं मौसम विज्ञानियों ने रविवार को भी घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। पिछले दिनों प्रदेश के कई जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि हुई थी। इसके बाद घना कोहरा छाने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की गई थी।

Related Articles

Back to top button