फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

Weather Updates: कर्नाटक पहुंचा मानसून, दिल्ली में बिगड़ा मौसम

लखनऊ: मानसून जहां आगे बढ़ रहा है, वहीं देश के एक बड़े हिस्से में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। ताजा खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। यहां बीती रात से मौसम बिगड़ा हुआ है। तेज हवा के साथ बारिश का असर आम जनजीवन पर पड़ा है। खराब मौसम के कारण दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है।

इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने को बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मानसून बचे हुए केरल के हिस्से के साथ-साथ लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी पहुंच जाएगा। इस बीच मानसून ने कर्नाटक में दस्तक दे दी और बेंगलुरु में बारिश शुरू हो गई। बता दें कि दो दिन की देरी के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक देकर देश में चार महीने के बारिश के मौसम की शुरुआत कर दी है।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 24 घंटे में दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ भागों, पुडुचेरी और दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों तथा तेलंगाना में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत कई हिस्सों में इसी तरह के मौसम का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button