टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

देशभर में बारिश से मौसम रहेगा ठंडा, इन जगहों पर जारी हुआ येलो अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में फिलहाल मौसम खराब रहने की उम्मीद है। 20 मई से बाद मौसम में बदलाव आया था और कुछ ही दिनों में कड़कती धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया था। इसके बाद देशवासियों को मौसम में सुधार की जरूरत थी, जहां 26 मई से मौसम ने फिर एक बार करवट ली और देशभर में कई जगहों पर बारिश व ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई। अब देश में मानसून आने को लेकर चर्चा हो रही है। इस कारण मौसम विभाग ने कई जगहों पर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इन जगहों के अलावा भी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में देशभर के राज्यों के बारे में जानकारी दी है।…और इनमें हीट वेव की कोई सूचना नहीं है। यानी फिलहाल मौसम ठंडा बना रहेगा।

पहले बात मौसम विभाग द्वारा जिन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनकी बात कर लेते हैं। केरल में मॉनसून की आहट और भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज केरल के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर हैं। यहां आपको बता दें कि केरल की कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते तापमान भी काफी नीचे जा चुका है। भारत मौसम विभाग ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया था कि केरल में 1 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। इस बार समय से पहले मानसून केरल तट से टकरा गया है।

देशभर में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, असम-मेघालय, दक्षिण कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल- माहे और लक्षद्वीप में पृथक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम- त्रिपुरा और ओडिशा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा गुजराज में भारी से भारी वर्षा होने की और उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।

उधर जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, बिहार और पंजाब में गरज और तेज़ हवाओं के साथ आंधी चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button