अद्धयात्मजीवनशैली

आखिर कब है नवरात्रि का अष्टमी और महानवमी व्रत, यहां पढ़े

ज्योतिष : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि का पर्व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इस वर्ष यानि 2020 में नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू हुए थे। नौ दिनों तक चलने वाले व्रत के बाद दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार नवमी और दशहरा एक ही दिन है। इसके कारण नवमी पूजन और अष्टमी का व्रत करने की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है। ज्योतिषविद के अनुसार महाष्टमी की निशापूजा 23 अक्टूबर 2020 दिन शुक्रवार को किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

महाष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार को रखा जाएगा। इसके अलावा महानवमी 25 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इसी दिन नवमी रविवार को ही दिन में 11:14 बजे तक नवरात्रि व्रत अनुष्ठान से सम्बंधित यज्ञ- हवन, कन्या पूजन, कर लिया जाएगा। जो लोग पहला और आखिर का व्रत रखते हैं वो 24 अक्टूबर को ही अष्टमी का व्रत रखेंगे और 25 अक्टूबर को नवमी के दिन कन्या पूजन करेंगे।

25 अक्टूबर को ही शाम को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्र व्रत का पारण 25 अक्टूबर को ही यज्ञ-हवन आदि से निवृत होकर किया जा सकता है। महाष्टमी की निशापूजा : 23 अक्टूबर 2020 दिन शुक्रवार। महाष्टमी का व्रत : 24 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार। अष्टमी-नवमी की संधि पूजा 24 अक्टूबर को दिन छ 11:03 से 11:51 बजे तक।

नवरात्रि व्रत कन्या पूजन : 25 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को ही दिन में 11:14 बजे तक अष्टमी तिथि 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से – 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक। महानवमी 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट से – 25 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button