मनोरंजन

चिरंजीवी सरजा की मौत के बाद पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, चाचा ने खरीदा 10 लाख का चांदी का पालना

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा की हार्ट अटैक से 4 महीने पहले मौत हो गई थी। वह 39 साल के थे उनकी मौत ने उनके फैंस को गहरा सदमा दिया था, लेकिन अब यह दुख थोड़ा हल्का हो गया है क्योंकि उनकी पत्नी मेघना ने गुरुवार को उनके बेटे यानी जूनियर चिरंजीवी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद सरजा के फैन्स ने हॉस्पिटल के बाहर ही जश्न मनाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में जूनियर अपने पिता की फोटो के साथ नजर आ रहा है। एक और फोटो में ध्रुव सरजा जूनियर को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। ध्रुव ने दो दिन पहले ही जूनियर के लिए 10 लाख की कीमत वाला चांदी का पालना भी खरीदा है।

ये भी पढ़ें: मां अंजनी के साथ विराजे हुए हनुमान का बुंदेलखंड में है ​सिर्फ एक मंदिर!

दो साल पहले हुई थी शादी

चिरंजीवी का जन्म 17 अक्टूबर 1980 को हुआ था। उनकी शादी दो साल पहले 2 मई 2018 को कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस मेघना राज के साथ हुई थी। सरजा ने कुल 22 कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘शिवार्जुन’ थी, जो लॉकडाउन से कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई थी।

बच्चे का बेसब्री से था इंतजार

सरजा 7 जून की दोपहर करीब 1 बजे वे फोन पर अपने पिता से बात कर रहे थे, इसी बीच सरजा को अचानक पसीना आने लगा और वे गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिरंजीवी को अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में एक्टर चिरंजीवी ने अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button