अपराधराजस्थानराज्य

फोन नहीं उठाने पर पति घर पहुंचा, पत्नी फंदे पर लटकी मिली

जोधपुर : निकटवर्ती नांदड़ी स्थित नागणेचा नगर की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पति ने फोन लगाया था। फोन नहीं उठाने और बंद आने पर वह देर रात को घर पहुंचा तब पत्नी फंदे पर लटकी मिली।

शादी को 15-16 साल हुए है। शव को बाद में एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा गया।

बनाड़ थाने के एएसआई कुशालाराम ने बताया कि मूलत: सोजत रोड हाल नांदड़ी स्थित नागणेचा नगर की रहने वाली 42 साल की मधुकंवर सोनी पत्नी कमल किशोर ने शुक्रवार की रात को अपने घर में रस्सी से फंदा लगा लिया।

यह भी पढ़े: नगर निगम में नौकरी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण 

वक्त घटना उसकी एक बेटी मौसी के घर गई हुई थी। बाद में पति कमल किशोर ने मधु को फोन लगाया तो उसने नहीं उठाया। बाद में उसका फोन भी बंद आने लगा। इस पर उसने अपने रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी। वे घर पहुंचे तो पता लगा कि अंदर से बंद है।

इस पर कमलकिशोर तिंवरी गीताधाम से घर पहुंचा। बाद में मधु फंदे पर लटकी दिखी। फं दे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया।

मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसका पति कमल किशोर गीताधाम तिंवरी में एकाउंटेंट है। मधु ने आत्महत्या किस कारण की इस बारे में स्पष्ट नहीं हुआ है। पीहर पक्ष बिलाड़ा से जोधपुर आ गया है। पुलिस की तरफ से फिलहाल मर्ग की जानकारी दी गई है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button