![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/05/03-76-1715680138-638659-khaskhabar.jpg)
डीग : भरतपुर के डीग जिले के केथवाड़ा घगवाडी गांव में एक महिला की इलेक्ट्रिक आटा चक्की में करंट आने से मौत हो गई। महिला का पति मिस्त्री का काम करता है। वह अपने पीछे सात बच्चों को छोड़ गई है।
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/05/teach_death_from_current_in_lakh-1024x768.jpg)
जानकारी के अनुसार मंगलवार को भरतपुर के डीग जिले के केथवाड़ा घगवाडी गांव में सात बच्चों की मां घर में इलेक्ट्रिक आटा चक्की पर आटा पीस रही थी। अचानक आटा चक्की में करंट आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अलवर रैफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतका का पति मिस्त्री का काम करता है। वहीं उसके सात बच्चे हैं, जिनके सर से मां का साया उठ गया।