पंजाब

अज्ञात हमलावरों ने घर में घुस कर चलाई गोलियां, महिला घायल

बटाला: नजदीकी गांव चट्ठा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाने का मामला सामने आया है जिससे एक गोली महिला को लगने से वह गंभीर घायल हो गई। इस संबंध में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन परमजीत कौर पत्नी रिटायर्ड हवलदार बलदेव सिंह निवासी प्रेम नगर बोहड़ावाल बटाला ने बताया कि उन्हें 35 साल बाद बेटा हुआ था और वे सबसे पहले ध्यानपुर में सुखन देने हेतु गए थे।

इसके बाद वे अपने मायके गांव चट्ठा में बाबे के देग चढ़ाने हेतु आ गए। उसने बताया कि जब वह घर में बैठी हुई थी तो इसी बीच 3 अज्ञात युवक घर में घुस आए और उनमें से एक ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे एक गोली उसकी टांग पर लगी और वह गंभीर घायल हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं पता चला है कि महिला की हालत गंभीर होते देख उसे डाक्टरों ने अमृतसर रैफर कर दिया है। इस संबंधी थाना घनिए के बांगर के एस.एच.ओ. लखविंदर सिंह से संपर्क करने पर बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद कानूनी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button