टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ महिलाओं ने टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

जींद, 18 जनवरी, 2021 (दस्तक ब्यूरो)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को नरवाना क्षेत्र की महिलाओं ने बद्दोवाला टोल प्लाजा पर महिला दिवस मनाया व तीन नए कृषि कानूनों का विरोध किया। महिला दिवस के अवसर पर टोल प्लाजा पर चल रहे धरने की अध्यक्षता उर्मिला बदोवाला ने की। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने हरियाणवीं वेशभूषा में टोल प्लाजा पर पहुंच कर सरकार विरोधी गीतों पर नृत्य कर प्रदर्शन किया।

देश में किसान परिवारों की 73 प्रतिशत महिलाएं किसान

अध्यक्ष उर्मिला ने कहा कि हरियाणा में महिलाएं भी खेतीबाड़ी का काम करती है। लेकिन सरकार महिलाओं को किसान नहीं मानती। इसलिए किसान संगठनों के आह्वान पर आज यहां टोल प्लाजा पर हजारों किसान महिलाओं की हाजिरी ने सरकार को आइना दिखाया है कि हरियाणा की महिलाएं भी किसान है और केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध भी महिलाओं में है। महिला डिंपल ने कहा कि केंद्र की सरकार ने जो तीन नए कृ षि कानून बनाए है वे तीनों ही किसान विरोधी है। इसलिए जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नही हो जाते किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि देश में किसान परिवारों की 73 प्रतिशत महिलाएं किसान है और आज का दिन महिला किसानों को समर्मित है। सोमवार को महिलाओं ने गीत, रागनी, कविताएं व अपने भाषण प्रस्तुत कर महिला दिवस को सफल बनाया।

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorg  के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर पर फॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

धरनारत किसान महिलाओं ने कहा कि अगर भाजपा सरकार किसानों पर गोलियां चला कर उनके हकों का हड़पना चाहती है तो महिलाएं सरकार की गोलियां खाने के लिए इस आंदोलन में अग्रणी रहेगी। महिलाओं ने कहा कि भाजपा सरकार इस आंदोलन को तोडऩे के लिए आए दिन नए नए हथकंडे अपना रही है लेकिन यह बिल्कुल नहीं सोच रही है कि किसान को उनका हक लौटा दिया जाए। इसलिए 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड होगी और सरकार को दिखा जाएगा कि हमारा देश आज भी कृषि प्रधान देश है। महिलाओं ने परेड के दौरान सरकार किसी भी किमत पर किसानों को नहीं रोक पाएगी। इस परेड में महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगीं।

Related Articles

Back to top button