जीवनशैलीस्वास्थ्य

महिलायें अपनी उम्र पर लगाना चाहती है ब्रेक तो रोज खाये ये फल

आज की भागदौड़ वाली जिदंगी में महिलायें अपने लिये समय ही नही निकाल पाती है ।जिससे उनको कई परेशानियां उठानी पड़ती है। कहते है कि अगर घर की महिलायें स्वस्थ रहेगी तो घर के सभी सदस्य स्वस्थ रहेेंगे। इसीलिए महिलायें अपने स्वास्थ का ध्यान विशेष रखें। अब महिलाएं सिर्फ घर ही नहीं बल्कि ऑफिस की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही है। दोहरी जिम्मेदारी उठाने के कारण महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। जिससे उम्र के पहले ही कई ​बीमारियां उनके अंदर आ जाती है। जिससे महिलाओं को बहुत ही परेशानियां उठानी पड़ती है।

स्किन एजिग, सफेद बाल, घुटने या पैरों में दर्द रहना जैसी समस्याएं आजकल महिलाओं में आम हो चली हैं। महिलाओं के लिए खास चीजें बता रहे है उनके लिए बहुत जरूरी है। जानिये कौन से फल खाने चाहिये जिससे उनको एनर्जी मिलने के साथ ताकत भी मिलती रहे जानिये क्या खाये सेहत के लिए:

आंवला

आंवले में विटामिन ए, बी और सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है. यह फल महिलाओं के लिए अमृत के समान होता है। रोजाना एक आंवले का सेवन करने से डायजेशन सिस्टम मजबूत होता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आंवले का सेवन उन लोगों के लिए वरदान माना गया है, जिन्हें पेट में गैस, कुपच जैसी सम्सया होती है।

आयरन की कमी पूरी करेगा अनार

भारत समेत कई विकासशील देशों की महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी पाई जाती है। अनार एक ऐसा फल जिसमें 80 से 85 प्रतिशत आयरन पाया जाता है। रोजाना की डायट में अनार को लेने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता। इसलिए हर महिला को अपनी डायट में अनार को जरूर शामिल करना चाहिए।

कैल्शियम की कमी पूरा करेगा दूध

जैसे-जैसे महिलाओं पर काम का बोझ बढ़ता और उनकी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे उनकी बॉडी में कैल्शियम की कमी होनी लगती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने कारण हड्डिया कमजोर हो जाती है। इसलिएहर महिला को रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। रात को दूध पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही बॉडी में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी नहीं होती।

ईट एप्पल ए डे डॉक्टर

रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। इसलिए हर महिला को अपनी रोजाना की डायट में एक सेब जरूर शामिल करना चाहिए। सेब खाने से महिलाओं के शरीर में खून की कमी नहीं होती है और यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखता है।

Related Articles

Back to top button