जीवनशैलीस्वास्थ्य

फर्टिलिटी प्रॉब्लम को दूर करने में योग काफी हद तक मददगार

खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से हम न केवल बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं, बल्कि हमारी सेहत पर इसका कई अन्‍य तरह से भी असर पड़ता है। इसकी वजह से ज्‍यादातर लोग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, स्ट्रेस जैसी समस्याओं के शिकार बन जाते हैं। साथ ही कुछ लोगों को इसकी वजह से कमजोर फर्टिलिटी की समस्‍या का सामना करना पड़ता है। एक रिसर्च से पता चला है कि, लगभग 15% जोड़े बांझपन से प्रभावित होते हैं। इनमें आधे से अधिक मामलों में बांझपन का कारण पुरुष होते हैं।

प्रजनन से जुड़ी इस तरह की समस्‍या होने पर लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फर्टिलिटी प्रॉब्लम दूर करने में योग काफी हद तक हमारी मदद कर सकता है? जी हां, कुछ ऐसे योगासन मौजूद हैं जो हमारे ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करते हैं। योग को सदियों से स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी माना जाता है, यही वजह है कि शारीरिक और मानसिक समस्‍याओं को दूर करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना इसे करने की सलाह देते हैं।

इंटरनेशनल जनरल ऑफ योग के अनुसार योग की मदद से स्ट्रेस दूर होता है साथ ही इससे प्रोस्टेट ग्लैंड और ओवरी से रिलेटेड प्रॉब्लम भी दूर हो सकती है। जिससे पुरुषों को अपनी फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर योग को अगर जीवन का हिस्सा बना लेते हैं तो इस समस्या से जल्द निजात मिल सकती है। यहां हम ऐसे ही 6 योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो पुरुषों के साथ महिलाओं की प्रजनन क्षमता में भी सुधार करने में मदद करते हैं।

पश्चिमोत्तानासन
इस आसन को करने से बॉडी के अपर और लोअर हिस्‍से की अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती है। इससे हैमस्ट्रिंग मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन के साथ फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। लोअर बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही से न हो पाने की वजह से प्रजनन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं। यह इस योगासन से दूर होता है। साथ ही इससे पेट के अंदरूनी अंगों की भी मसाज होती है। जिससे बॉडी भी फिट रहती है।

उत्तानासन
यह योगासन भी पश्चिमोत्तानासन की तरह ही है, बस इस आसन को खड़े होकर किया जाता है। इस आसन का रोजाना अभ्यास करने से कोशिकाओं में ब्लड सर्कुलेशन के साथ ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ता है। इससे लोअर बॉडी की अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती है। यह आसान शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने में भी काफी मदद करता है।

बालासन
पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में बालासन को भी काफी फायदेमंद आसन माना जाता है। इसको करने से प्रजनन अंगों में ब्लड का सर्कुलेशन तेज होता है। यह आसान पीठ, घुटनों, हिप्स और जांघों की मांसपेशियों को फैलाने के साथ वहां पर ब्‍लड को सही तरह से पहुंचाने का कार्य करता है। इससे तनाव को दूर करने में भी मदद मिलती है।

सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें कई आसान की क्रिया मिली होती है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर काम करती है। इसके कुछ आसन जहां फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है, तो कुछ प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी मददगार होता है। इसकी मदद से तनाव कम कर खुद को फिट रखा जा सकता है।

भुजंगासन
इस योगासन का अभ्‍यास करने के दौरान हिप एरिया में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जिससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है, मोटापा भी तेजी से कम होता है जो कई बीमारियों की जड़ होती है। इससे कमर व पीठ दर्द में भी राहत मिलती है। इस आसान से बैक की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाकर उसे स्ट्रॉन्ग बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button