उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपित योगेश राज गिरफ्तार

बुलन्दशहर। पिछले माह बुलंदशहर जिले में स्याना थाना क्षेत्र की चिंगरावठी चौकी पर हुई हिंसा का मुख्य आरोपित योगेश राज को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। बुलन्दशहर पुलिस आज गुरुवार को योगेश को कोर्ट में पेश करेगी। वह बजरंग दल का जिला संयोजक भी रहा है| बुलंदशहर हिंसा की गूंज देशभर में सुनी गई थी| तब विपक्ष ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नाकामी बताया था|

उल्लेखनीय है कि बुलन्दशहर जिले की स्याना थाना क्षेत्र की चिंगरावठी चौकी पर तीन दिसम्बर को हिंसा हुई थी। उसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। साथ ही बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल की भी मौत हो गयी थी। योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक रहा है। बताया जाता है कि योगेश राज की गिरफ्तारी खुर्जा से हुई है। बुलन्दशहर पुलिस योगेश राज से पूछताछ कर उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। हालांकि पुलिस अधिकारी योगेश की गिरफ्तारी की पुष्टि करने से बच रहे हैं। संभवत: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इस बाबत प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी देंगे।

Related Articles

Back to top button