राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रोजगार उपलब्ध करवाने के योगी आदित्यनाथ के प्रयास का स्वागत है : राऊत

रोजगार उपलब्ध करवाने के योगी आदित्यनाथ के प्रयास का स्वागत है : राऊत
रोजगार उपलब्ध करवाने के योगी आदित्यनाथ के प्रयास का स्वागत है : राऊत

मुंबई: शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोग मुंबई सहित महाराष्ट्र में रोजी-रोटी कमाने आते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन लोगों को अगर अपने प्रदेश में ही रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रहे हैं तो इसका स्वागत है।

इससे मुंबई और महाराष्ट्र पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। इसके लिए आदित्यनाथ को हर तरह की मदद करने के लिए राज्य सरकार तैयार है।

सांसद राऊत ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री थी, उसका क्या हुआ। यह बात आदित्यनाथ को बताना चाहिए।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भगवा कपड़ा पहनकर सेवन स्टार होटल में दो दिन बिताया है। जुहू, पाली हिल जैसे इलाकों में रहने वाले अतिअमीर लोगों से चर्चा की है।

यह भी पढ़े: चारधाम यात्रा : द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद 

इसी मुंबई की तुलना भारतीय जनता पार्टी की एक समर्थक ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। योगी को इसी मुंबई में उन्हें आकर उद्योगपतियों से चर्चा करनी पड़ी है।

मुंबई का अपने आप में महत्व है, जिसे कोई छीन नहीं सकता है। राऊत ने कहा कि आदित्यनाथ को आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में भी जाकर वहां के फिल्म जगत का अध्ययन करना चाहिए।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button