उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

योगी का अखिलेश पर हमला, सपाईयों की टोपी खून से रंगी हुई हैं

बागपत। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मुजफ्फरनगर औरअयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चली थीं कितने बेगुनाह मारे गए थे। आज भी उनकी टोपी खून से रंगी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा था, वहां स्कूल नहीं जा सकती थी, और ये कहा जाता था कि लड़कों से गलती हो जाती है।

योगी ने कहा कि जब प्रदेश में कभी कोई सरकारी भर्ती निकलती थी,तब सैफई खानदान पैसे लेकर भर्ती कराता था। तब प्रदेश का नौजवान भर्ती नहीं हो पाता था। आज बिना भेदभाव और बिना पैसों के नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कावड़ यात्रा निकलती थी,तब उस पर हमला होता था लेकिन मैं कावड़ यात्रा में हेलिकॉप्टर भेजता हूं और वहां पुष्प वर्षा करता है। पिछले 5 सालों में क्या कोई दंगा हुआ ?

दिल्ली में जब दंगा हुआ तो यहां पर किसी में दंगा करने की हिम्मत नहीं हुई। क्योंकि उन्हें पता था कि दंगा किया तब सबकुछ बिकेगा। मुख्यमंत्री ने सपा पर हमला कर कहा कि उनकी सरकार में तो बिजली ही नहीं आती थी और कहते हैं कि बिजली फ्री दे देंगे। उन्होंने कहा कि जब मौका मिला था तब क्या किया था उन्होंने ? चर्चा तो तीनों सरकारों को करनी चाहिए कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने क्या किया ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों के कार्यकालों को जोड़ लो और उससे ज्यादा अगर भाजपा ने कार्य नहीं किया हो तो मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री बनते थे, मंत्री बनते थे तो अपने लिए आवास बनाते थे लेकिन हमने प्रदेश के गरीबों को मकान बनाया। 45 लाख गरीबों को मकान बना है।

Related Articles

Back to top button