उत्तर प्रदेशराज्य

कुकरैल में नाइट सफारी बनाएगी योगी सरकार, यूपी में इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड का गठन

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर में कुकरैल नदी पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अब कुकरैल को फिर से नदी बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक हम ने लड़ाई लड़ी है।

आज ‘इको पर्यटन संवाद’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के गठन के पीछे का उद्देश्य है कि टूरिज्म न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि आर्थिक समृद्धि और एंप्लॉयमेंट जेनरेशन का भी एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड और बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के मध्य सोनभद्र के विकास से संबंधित एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ। साथ ही, इको पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित भी किया।

योगी ने कहा कि कुकरैल नदी फिर से बहेगी। जिसे लोगों ने नाला बना दिया था। यह गोमती की सहायक नदी है इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी है। कुकरैल में हम नाइट सफारी बनाने जा रहे है। अवैध कब्जा प्रकृति के खतरा है। 8 हजार ज्याद कब्जे को हटाया गया है। इसके लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट तक हम लड़ाई लड़े… इस दौरान उन्होंने सोनभद्र सहित पूरे प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई भी दी।

Related Articles

Back to top button