ज्ञान भंडार

व्‍यापार-धंधे में पैसे की कमी दूर कर सकते हैं ये उपाय, आजमाकर देखिए

इंसान भौतिक सुख-सुविधाओं और जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए मेहनत करता रहता है, जिससे उसका परिवार सुख व शांति से रह सके, लेकिन लगातार मेहनत करने के बाद भी कभी-कभी सफल नहीं हो पाते। वास्तु शास्त्र में जीवन को सफल बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। हालांकि उपाय करने से बदलाव होगा लेकिन यह तभी सफल होंगे जब लगातार मेहनत भी करते रहेंगे। वास्तु के इन उपायों के माध्यम से जीवन में सुख-समृद्धि लाने में मदद मिलती है। अगर आप यह उपाय आजमाकर देखेंगे तो व्‍यापार-धंधे में पैसे की कमी को दूर कर सकते हैं…

वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर-पश्चिम जगह पर दो सफेद घोड़ों का स्टैचू रखने से व्यवसाय में तरक्की और सफलता मिलती है। दौड़ते हुए घोड़े शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। आपको कर्ज से मुक्ति मिलने लगती है। साथ ही इसे आप ऑफिस में भी रख सकते हैं। आजकल बच्चों के साथ कड़ी मेहनत का दौर चल रहा है। बड़ों को भी बच्चों की पढ़ाई में साथ देना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पश्चिमी क्षेत्र में शतरंज या चेस बोर्ड रखते हैं तो इससे उनका टैलेंट इम्प्रूव होता है।

अगर आप नौकरी की तलाश में है या फिर व्यवासाय में नए अवसर खोज रहे हैं तो घर की उत्तर दिशा में नीली बोतल में मनी प्लांट का पौधा लगाएं। ऐसा करने से आपकी नौकरी की खोज भी पूरी हो सकती है साथ ही व्यवसाय में तरक्की के लिए नए उपाय भी आपको मिलने लगेंगे। मान-सम्मान और यश प्राप्ति के लिए आप घर की दक्षिण दिशा में लकड़ी का लाल हाथी रखें। इससे ना केवल आपको सम्मान मिलेगा बल्कि सुख व समृद्धि का भी घर में वास होगा। वुडंट लाल हाथी घर में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी नहीं होता है।

अगर आपके घर के पश्चिम दिशा में घास या फिर कूड़ा-कचरा है तो इसको हटा दें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए इस जगह का साफ रहना बहुत जरूरी है। इससे आपकी सभी आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी। अगर आपके हाथ में पैसा रुकता नहीं है, लगातार खर्चे आपको परेशान कर रहे हैं तो वास्तु के अनुसार आप घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लाल घोड़े रखें। इससे आपके खर्चे भी कम होंगे और आपका पैसा आपके हाथ में भी रहेगा।

Related Articles

Back to top button