जीवनशैलीस्वास्थ्य

लौंग के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

कहते हैं कि स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है। अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो आप अपने जीवन में कुछ भी कर सकते हैं। कई बार लाइलाज बीमारी होने पर पैसा देकर भी अच्छी सेहत नही पाई जा सकती है। आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए खाने के तौर पर बहुत सी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि छोटी सी दिखने वाली लौंग आपके स्वास्थ्य से जुडी कई परेशानियों को चुटकियों में समाप्त कर सकती है। तो आज हम आपको बताते हैं लौंग से होने वाले कुछ अनमोल फायदे जिन्हे जानकर आप लौंग का सेवन शुरु कर देंगे।

लौंग को गरम मसाले के तौर पर रसोई में प्रयोग किया जाता है। किचन में यह बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है। कई लोग इसे मुंह को ताजा रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लौंग के सेवन से हिचकियां रोकने और सिरदर्द में राहत पाई जा सकती है। लौंग में उच्चतम एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो एलर्जी, माउथवॉश में एंटीसेप्टिक के रूप में उपयोगी साबित होता है। लौंग का तेल मुंहासे के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। लौंग उम्र बढने के प्रभाव को कम करने में भी लाभकारी है। लौंग चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियो को खत्म करने में सहायक है। लौंग के तेल के इस्तेमाल से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button