जीवनशैलीस्वास्थ्य

आलू के हैरान कर देने वाले फायदे, जानकर होंगे हैरान

आलू हर किसी की पसंद होती है| हर किसी उम्र के लोग को पसंद होता है| वैसे आलू को सब्जियों का राजा कहते हैं हर सब्जी के साथ उसे यह आलू मिक्स कर के बना सकते है| यह जितना सस्ता मिलता है, उसके विपरीत गुणों का भंडार है| आलू से बना हर पकवान सबको पसंद आता है| फ्रेंच फ्राइज, आलू के पराठें, आलू पकौड़े सबको पसंद होते हैं| हालांकि बढ़ती बिमारियों के चलते अक्सर आलू को डाइट से बाहर कर दिया जाता है|

लेकिन आपको बता दें कि आलू खाने के ढेर सारे फायदे भी होते हैं हालांकि बढ़ती बिमारियों के चलते अक्सर आलू को डाइट से बाहर कर दिया जाता है. लेकिन आपको बता दें कि आलू खाने के ढेर सारे फायदे भी होते हैं| आलू को छिलके सहित गरम राख में भूनकर खाना सबसे अधिक गुणकारी है या इसको छिलके सहित पानी में उबालें और गल जाने पर खाएं इससे कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं|

यदि दो-तीन आलू उबालकर छिलके सहित थोड़े से दही के साथ खा लिए जाएं तो ये एक संपूर्ण आहार का काम करते हैं।आलू खाने से पेट की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कि आलू खाने से आपकी सेहत को कैसे फायदा पहुंच सकता है-

  1. आलू ब्लड प्रेशर लेवल को सही तरह से मेनटेन करने में मदद करते हैं. लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि आलू की हेल्दी रेसिपी बनाकर खाई जाए| ऐसा न हो कि आलू के फायदे जानकर आप फ्राइज़ और स्नैक्स खाने शुरू कर दें. आलू में क्लोरोजेनिट एसिड और एंथोसियानिन्स होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है|
  2. आलू कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है लेकिन इसके अलावा आलू और भी अन्य गुणों से भरपूर होता है जिसकी जानकारी शायद बहुत कम लोगों को ही पता होगी| आलू में पोटेशियम, जिंक, सोडियम और कैल्शियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं. साथ ही यह विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं|
  3. आलू में कैरोटीनॉयड्स, फ्लेवनॉयजड्स और फिनोलिक एसिड जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं| इससे कैसंर और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियां दूर करने में मदद मिल सकती है|

4 .आलू से मोटापा नहीं बढ़ता। आलू को तलकर तीखे मसाले, घी आदि लगाकर खाने से जो चिकनाई पेट में जाती है, वह चिकनाई मोटापा बढ़ाती है। आलू को उबालकर अथवा गर्म रेत या राख में भूनकर खाना लाभदायक और निरापद है।

  1. आलू के छिलके ज्यादातर फेंक दिए जाते हैं, जबकि छिलके सहित आलू खाने से ज्यादा शक्ति मिलती है। जिस पानी में आलू उबाले गए हों, वह पानी न फेंकें, बल्कि इसी पानी से आलुओं का रसा बना लें। इस पानी में मिनरल और विटामिन बहुत होते हैं।आलू पीसकर, दबाकर, रस निकालकर एक चम्मच की एक खुराक के हिसाब से चार बार नित्य पिएं, बच्चों को भी पिलाएं, ये कई बीमारियों से बचाता है। कच्चे आलू को चबाकर रस को निगलने से भी बहुत लाभ मिलता है।
  2. आलू कमजोर याददाश्त को ठीक करने में मदद कर सकता है और मूड में भी सुधार करता है| इसमें मौजूद कोलिन नाम का पोषक तत्व के कारण याददाश्त बेहतर हो सकती है| इसके अलावा यह दिमागी विकास में भी मददगार हो सकता है|
  3. आलू में मौजूद मैग्निशियम और जिंक जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. इसके साथ ही यह गठिया जैसी बिमारी को सही करने में मदद करता है. आलू ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी के रोग को दूर करने में भी मददगार हो सकता है.

8.आलू आपके ब्लड प्रेशर को मेन्टेन करने में मदद करता है लेकिन साथ ही यह जरूरी है कि हम अपने भोजन में सोडियम की मात्रा कम लें| आलू के सेवन से स्मूथ ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलती है|

  1. जिन मरीजों के पाचनांगों में अम्लता (खट्टापन) की अधिकता है, खट्टी डकारें आती हैं, वायु अधिक बनती है, उनके लिए गरम-गरम राख या रेत में भुना हुआ आलू बहुत लाभदायक है।
  2. आलू में फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है और फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है| यह पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है| फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन क्रिया में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या को भी कम करता है|
  3. आलू स्किन स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह दाग-धब्बे को दूर करने में मदद कर सकता है|
    इसमें कोलेजन होता है, जिसे स्किन का सपॉर्ट सिस्टम माना जाता है| साथ ही इसमें विटमिन सी भी होता है जो स्किन के लिए एक प्रटेक्टिव एंटी-ऑक्सिडेंट का काम करता है|
  4. कभी-कभी चोट लगने पर नील पड़ जाती है। नील पड़ी जगह पर कच्चा आलू पीसकर लगाएँ ।
  5. शरीर पर कहीं जल गया हो, तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता है|
  6. गुर्दे की पथरी में केवल आलू खाते रहने पर बहुत लाभ होता है। पथरी के रोगी को केवल आलू खिलाकर और बार-बार अधिक पानी पिलाते रहने से गुर्दे की पथरियाँ और रेत आसानी से निकल जाती हैं|
  7. आलू का रस दूध पीते बच्चों और बड़े बच्चों को पिलाने से वे मोटे-ताजे हो जाते हैं। आलू के रस में मधु मिलाकर भी पिला सकते हैं।

Related Articles

Back to top button