राष्ट्रीय

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2024 में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का हुआ उद्घाटन

नई दिल्ली ( दस्तक ब्यूरो) : केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित हुआ। युवा वैज्ञानिक सम्मेलन एक व्यावसायिक मंच के रूप में कार्य करता है, जो 45 वर्ष से कम आयु के युवा स्नातकोत्तर, शोधार्थियों, पोस्टडॉक्स, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाता है। इसमें अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों सहित विविध पृष्ठभूमि के प्रतिभागी भाग लेते हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य उन अनुभवों, विचारों और चर्चाओं के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है जो देश की वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि में योगदान देते हैं।

2015 से, आईआईएसएफ (भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव) ने भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में आठ संस्करणों का आयोजन किया है और एक विशाल विज्ञान महोत्सव के रूप में विस्तार किया है। 2021 में अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग आईआईएसएफ का अभिन्न अंग बन गए।

Related Articles

Back to top button