व्यापार

YouTube Go लॉन्च, कम डेटा पर ज्यादा मजा

img_20160927021604पूरे World में Video और Song देखने के लिए लोग YouTube का इस्तेमाल करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए Google ने YouTube को और खास बनाने की कोशिश की है।

Google ने नया ऐप YouTube Go लॉन्च किया है। यह ऐप ज्यादा से ज्यादा लोगों को वीडियो शेयरिंग सर्विस से जोड़ने के मकसद से लॉन्च किया गया है। भारतीय यूजर्स इस ऐप को बड़े स्तर पर लॉन्च किए जाने से पहले टेस्ट कर सकेंगे। यह ऐप उन इलाकों के लिए लाया गया है, जहां पर कनेक्टिविटी कम है। 
गूगल ने दिल्ली में आयोजित इवेंट #GoogleForIndia में यूट्यूब गो का ऐलान किया। इसे ‘मजे उड़ाओ, डेटा नहीं’ टैगलाइन के साथ लॉन्च किया गया। यूट्यूब गो पर यूजर्स वीडियो सेव कर सकते हैं ताकि वे उन्हें ऑफलाइन होने पर देख सकें। यह सेटिंग भी चुनी जा सकती है कि किस क्वॉलिटी और फाइल साइज में वीडियो डाउनलोड करना है। इससे यूजर्स को यह पता रहेगा कि उनका कितना डेटा खर्च होगा।
YouTube Go को स्मार्ट ऑफलाइन फीचर के ऊपर डेवलप किया गया है। इस फीचर को YouTube ने भारत में इसी साल लॉन्च किया था। अब अलग से ऐप लाया गया है, ताकि वे मोबाइल यूजर्स भी खुलकर विडियो का लुत्फ उठा सकें, जिन्हें डेटा और कनेक्टिविटी की चिंता रहती है। 
भारत के यूजर्स YouTube Go के लिए अभी साइनअप कर सकते हैं, मगर इसे ऑफिशली कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
 

Related Articles

Back to top button