अंतिम सफर पर निकला बॉलीवुड का हैंडसम, अमिताभ-ऋषि कपूर समेत जुटी कई हस्तियां

उधर पीएम मोदी ने भी विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, ‘विनोद खन्ना एक पॉपुलर एक्टर के साथ समर्पित नेता और अद्भुत व्यक्ति थे। उनके निधन पर दुखी हूं। मेरी संवदनाएं साथ हैं।’ कुछ दिन पहले विनोद खन्ना की अस्पताल में इलाज के दौरान की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में विनोद खन्ना काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे। लोग उनकी ये तस्वीर देखकर हैरत में पड़ गए थे।
विनोद खन्ना काफी समय से सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनोद खन्ना अपनी बेटी कविता खन्ना, बेटे राहुल, अक्षय और साक्षी के साथ मुंबई में रहते थे।
विनोद खन्ना 70 के दशक के फेमस एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने हीरो से पहले विलेन के रोल भी किए थे। 1968 में फिल्म ‘मन का मीत’ में काम करने के बाद उन्हें पहचान मिलना शुरू हुई थी।
इसके बाद विनोद खन्ना ने ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। वो आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।