व्यापार
अंबानी के आने से पहले लगा 4 जी टावर
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/12/4g-1450413176.jpg)
![4g-1450413176](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/12/4g-1450413176-300x214.jpg)
यहां गुरुवार को एक अस्थाई 4 जी टावर लगाया गया। हालांकि यह टावर मात्र उनके लिए लगा है या इसे 4 जी के ट्रॉयल के लिए लगाया गया है, इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि रिलायंस राजस्थान में 28 दिसम्बर से 4 जी सेवा शुरू करेगा। जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी व पुत्र के साथ अपराह्न मुंबई से विशेष विमान से डबोक आएंगे।
बाद में कार से नाथद्वारा आएंगे। यहां प्रभु श्रीनाथजी के उत्थापन झांकी के दर्शन करेंगे। कुछ देर रुकने के बाद पुन: मुंबई प्रस्थान कर जाएंगे। मंदिर मण्डल के मुख्य निष्पादन अधिकारी जगदीशचन्द्र हेड़ा ने बताया कि रिलायंस इंन्ड्रस्ट्रीज के अध्यक्ष के आने को लेकर अस्थाई टावर लगाने की स्वीकृति ली गई है।