मनोरंजन
अनुष्का शर्मा को ‘जीरो’ किरदार से लगी इस चीज की लत, अब झेल रहे हैं विराट

शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ और इसके किरदार बउआ सिंह से इन दिनों सोशल मीडिया भरा पड़ा है। लेकिन फिल्म का एक किरदार आफिया जो कि अनुष्का शर्मा ने निभाया है, उसकी भी काफी चर्चा हो रही है। अनुष्का के बारे में कम लोग ही ये जानते हैं कि वह अपने किरदार की शूटिंग से पहले जबर्दस्त तैयारी करती हैं । कई बार तो उनके पति विराट कोहली भी उनके इस समर्पण से परेशान हो जाते हैं।

ऐसा ही कुछ हो चुका है फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग के दौरान। फिल्म ‘जीरो’ के जितने भी पोस्टर या ट्रेलर में अनुष्का अब तक दिखी हैं, सब में वह व्हील चेयर पर ही बैठी नजर आती हैं। आफिया के सारे डॉयलॉग्स सारा एक्शन अब तक दर्शकों ने सिर्फ व्हील चेयर पर ही देखा है। फिल्म की शूटिंग क दौरान भी ये देखा गया कि शॉट खत्म होने के बाद भी अनुष्का सारा काम व्हील चेयर पर ही बैठे-बैठे किया करती थीं।
अब जो जानकारी मिल रही है, वह और भी चौंकाने वाली है।विराट और अनुष्का को करीब से जानने वाले एक सूत्र ने बताया कि ‘जीरो’ की शूटिंग के चलते अनुष्का के घर पर भी एक दो बार अजीब हालात पैदा हो चुके हैं। विराट मैच पर जाते समय अनुष्का को गुडबाय किस करने के लिए बढ़ते तो अनुष्का को ये भी व्हील चेयर पर ही चाहिए होता था।
जी हां, अनुष्का ने जीरो की शूटिंग के दौरान एक व्हील चेयर घर पर भी मंगा ली थी। करीब एक महीने तक अनुष्का घर का सारा काम व्हील चेयर पर बैठे-बैठे ही करती रहीं। जीरो के निर्देशक आनंद एल राय और लेखक हिमांशु जोशी से फिल्म जीरो की कहानी सुनने और फिल्म के लिए हां करने के बाद से ही अनुष्का ने आफिया के इस किरदार के लिए अलग से मेहनत करने की ठान ली थी।
इस किरदार को जानने समझने के लिए अनुष्का ने घर पर बहुत मेहनत की। प्रत्यक्षदर्शियों का तो ये तक कहना है कि अनुष्का कई बार तो घर आए मेहमानों का स्वागत भी व्हील चेयर पर ही करती थीं । घर में एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने के लिए भी व्हील चेयर का ही इस्तेमाल करती थीं।