अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में 6 आतंकवादी मारे गए

 

afकाबुल। अफगानिस्तान के सरिपुल और फरयाब प्रांतों में पुलिस और तालिबान आतंकवादियों बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम छह आतंकवादी मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी। पुलिस ने बताया कि सरिपुल शहर में हुए संघर्ष में चार तालिबान आतंकवादी मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रमुख नूर हबीब नूर ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया ‘‘तालिबान विद्रोहियों ने बुधवार की रात सरिपुल शहर की एक पुलिस जांच चौकी पर हमला किया और जवाब में पुलिस ने गोलीबारी की इसमें चार विद्रोही घटना स्थल पर ही मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।’’ फरयाब प्रांत के पुलिस प्रवक्ता सैयद मसू याकूबी ने बताया कि प्रांत के कायसर जिले भी बुधवार की रात पुलिस और आंतकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

 

Related Articles

Back to top button