टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

अभी-अभी: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 1 मार्च से अनिश्चितकाल तक चलेगी भूख हड़ताल

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के साथ 70 सालों से अन्याय हो रहा है। ऐसे में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे और तब तक जारी रखेंगे जब तक कि ये पूर्ण राज्य न बन जाए।

यह बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कही। विधानसभा में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने कहा क्यों दिल्ली के लोगों को लोकतंत्र में जीने नहीं दिया जा रहा है? दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अच्छे से काम करने के लिए कोई भी शक्ति नहीं है। वो आगे बोले कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मुद्दों को संभाल नहीं पा रहे, वह एमसीडी और दिल्ली पुलिस के बारे में क्यों चिंता कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय मुद्दों की चिंता करनी चाहिए। हमें दिल्ली संभालने दें।

केजरीवाल ने आगे कहा कि अब आंदोलन ही इस संकट से उबरने का एकमात्र जरिया है। दिल्ली के लोगों को पूर्ण राज्य के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़नी होगी। 1 मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का आंदोलन शुरू होगा। जब तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नही मिलता ये आंदोलन खत्म नहीं होगा।

मुख्यमंत्री से पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सदन में भाषण दिया। उन्होंने कहा, ‘एलजी के दफ्तर पर ट्रांसफर और पोस्टिंग की इंडस्ट्री लगा रखी हैं। LG के नाक के नीचे ट्रांसफर और पोस्टिंग का धंधा चल रहा है।’ सिसोदिया ने ये भी कहा कि, ‘देश के 40 जवान शहीद हो गए, फिर भी उसके बाद हमारे देश के प्रधानमंत्री 4 घंटे तक मॉडलिंग और फोटोशूट करवाते रहे।’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद दिल्ली दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर बन सकेगा। पूर्ण राज्य बनने के 10 साल के अंदर हर दिल्लीवासी के पास पक्का मकान होगा।
उन्होंने शुक्रवार दोपहर बाद दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में विकास कार्यों की  शुरुआत करते वक्त भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की बात कही थी। इस मौके पर सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के दक्षिणी दिल्ली प्रभारी राघव चड्ढा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक मौजूद थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासी 70 साल से पूर्ण राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा चुनावी वायदे करती आई हैं कि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगी, लेकिन सरकार बनते ही वह अपना वायदा भूल गए। केजरीवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं कि वह पाकिस्तान को संभालें और एमसीडी दिल्ली सरकार को दें। इसके बाद दिल्ली की साफ-सफाई बेहतर हो जाएगी।
दूसरी तरफ संजय सिंह ने कहा कि 2019 में अगर दिल्लीवालेे अपने अधिकार लेना चाहते हैं और दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाना चाहते हैं तो सातों सीटों पर आप को जिताएं, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा को वोट दें।

Related Articles

Back to top button