अजब-गजब
अमिताभ को सबसे सेक्सी मानती हैं प्रियंका
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2014/12/priyanka-new.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा महनायक अमिताभ बच्चान को सबसे सेक्सी पुरुष और स्टाइल आइकॉन मानती है। प्रियंका चोपड़ा से जब पूछा गया कि यदि उन्हें कभी मौका मिला वह मैगजीन के कवर पर किस मेल एक्टर को लेना चाहेंगी तो उन्होंने जवाब दिया कि अमिताभ बच्चन। प्रियंका की नजर में अमिताभ सदाबहार हैं और उनकी नजर में मैग्जीन कवर के लिए बिग बी ही सबसे सेक्सी पुरुष हैं। प्रियंका से जब पूछा गया कि वह अपनी मैगजीन के कवर पर किस कपल को देखना चाहेंगी तो उन्होंने कहा मैं खुद को अपने मिस्ट्रीमैन के साथ कवर पर देखना चाहूंगी। प्रियंका चोपड़ा की इस वर्ष गुंडे और मेरीकॉम जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई है। प्रियंका इन दिनों बाजीराव मस्तानी दिल धड़कने 2 जैसी फिल्मों में काम कर रही है।