अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी अफसर ने 13 अश्वेत महिलाओं के साथ किया रेप, मिली 263 साल की सजा

police-officer4_144981984वॉशिंगटन (11 दिसंबर):एक अमेरिकी पुलिस अफसर को रेप केस में कोर्ट ने 236 साल की सजा सुनाई है। असफर डेनियल होल्टक्लॉ को यह सजा ड्यूटी के दौरान 13 अश्वेत महिलाओं के साथ रेप के मामले में दोषी पाए जाने पर मिली है। पीड़ित महिलाओं में नाबालिग लड़कियों से लेकर अधेड़ उम्र की महिलाएं शामिल हैं।

 मिली 236 साल की सजा
ज्यूरी द्वारा फैसला सुनाने पर अफसर फूट-फूटकर रोने लगा। दरअसल, रात को पेट्रोलिंग के दौरान अफसर ने 13 महिलाओं के साथ रेप किया था। इस केस में पीड़ित 13 महिलाओं में से 8 ने अफसर के खिलाफ गवाही दी। इसमें उसे रेप, सेक्शुअल असॉल्ट, मजबूरन ओरल सोडोमी के साथ 18 मामले में दोषी पाया गया। इसके बाद ज्यूरी ने अफसर को 236 साल की सजा सुनाई।

बिना वारंट लेता था महिलाओं की तलाशी
एक पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि रात को अपने घर जा रही थी तभी पुलिस अफसर उसका पीछा करने लगा। आगे चलकर उसने महिला को रोका और कार के पिछले सीट पर बैठ गया। वहां उसने महिला संग ओरल सेक्स किया। गवाही देने आई महिलाओं ने कोर्ट में बताया कि यह अफसर कई बार बिना वारंट तलाशी लेता था और ब्लैकमेल करता था।

17 साल की पीड़िता ने सुनाई आपबीती

17 साल की पीड़िता ने बताया कि अफसर ने उसकी मां के सामने उसके कपड़े उतार दिए और रेप किया। डीएनए जांच के बाद यह वारदात सही साबित हो गया। कोर्ट द्वारा आए फैसले के बाद पीड़ित महिलाओं के परिवारों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि इस केस में पुलिस डिपार्टमेंट का रवैया काफी अच्छा रहा है। वहीं कुछ ने कोर्ट के बाहर जाकर गाया ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’। बता दें कि जिस दिन अफसर को सजा सुनाई गई उस दिन उसका जन्मदिन भी था।

 

Related Articles

Back to top button