उत्तर प्रदेश

अयोध्या में राम नाम जप का कार्यक्रम शुरू

अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) मुख्यालय कारसेवकपुरम् में राम नाम जप का कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है। सनातन हिन्दू धर्म इण्टरनेशनल वैदिक अवेयरनेस, कैलीफोर्निया, यूएसए के तत्वावधान में कारसेवकपुरम् में ज्ञारह दिवसीय श्री राम नाम महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू हो गया है। इसमें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल तथा उड़ीसा के भक्तों समेत अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं लंदन से हजारों की संख्या में एनआरआई भक्त भी यहां पहुंच रहे हैं।
इस अनुष्ठान के आयोजक एवं संस्था के चेयरमैन गोविन्द परमर्ती के अनुसार राम राज्य की स्थापना के लिये अनुष्ठान का संकल्प तीन वर्ष पूर्व लिया गया था। उन्होंने बताया कि उद्देश्य पूर्ति के लिए गत दो वर्ष अमेरिका के कैलीफोर्निया में ही सौ करोड़ राम नाम यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय के सहयोग से यह अनुष्ठान प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि में सम्पन्न हो रहा है।
उन्होंने बताया कि हैदराबाद के स्वामी परिपूर्णानन्द महाराज एवं कर्नाटक के स्वामी गोविन्दानन्द सरस्वती महाराज के निर्देशन में अनुष्ठान के तहत प्रतिदिन प्रात: मां सरयू की पूजा के साथ-साथ गज, अश्व, गाय, कर्म, ब्राह्मण, संन्यासी, बालिका और सुहागिनों की भी पूजा होगी।

Related Articles

Back to top button