राष्ट्रीय

आईएस से जुड़ने गई लड़की वापस लौटी भारत

ISIS terroristहैदराबाद : हैदराबाद की एक लड़की इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) में शामिल होने के मकसद से तुर्की गई। लेकिन बाद में उसका मन बदल गया और वह अपने माता पिता के पास हैदराबाद लौट आई। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त एम. महेंद्र रेड्डी ने कहा, हैदराबाद की यह 19 वर्षीय लड़की पिछले 10 साल से कतर में रह रही थी। सूचना यह है कि वह अपने अपार्टमेंट में रहने वाली एक अन्य महिला से प्रभावित हो गई। इसके बाद दोनों आईएसआईएस में शामिल होने के मकसद से तुर्की चली गईं। लेकिन वहां लड़की का मन बदल गया और वह वापस भारत आ गई। यह पूछे जाने पर कि क्या हैदराबाद पुलिस ने लड़की को सलाह दी, रेड्डी ने कहा, यह घटना करीब दो महीने पहले हुई। हम उसे भारत लेकर नहीं आए। वह अपनी मर्जी से आई। खुफिया शाखा से जुड़े एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, लड़की कतर में रह रही थी। उसके माता-पिता हैदराबाद के रहने वाले हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button