अद्धयात्म

आज इस राशि के लोग जल्दबाजी में न लें कोई फैसला

गुरुवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

hurry-1452680550मेष- रुके जरूरी काम आज पूरे होंगे। सम्बन्ध और कर्म दोनों में से किसी को चुनने में परेशानी होगी। दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है। कारोबार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे।
वृष- व्यावसायिक विरोधी शांत रहेंगे। धर्म-कर्म में धन लगेगा। निर्माण कार्य की रुकावटें दूर होंगी। बुद्धि का प्रयोग करें, बिना सोचे-समझे काम न करें, अन्यथा नुकसान संभव है।
मिथुन- आपकी समस्या जमाने को न बताएं, लोग आपका मजाक बना सकते हैं। आपके क्रियाकलापों का विरोध होगा। मामूली चोट विवाद आदि से हानि संभव है। किसी पर अतिविश्वास हानि देगा।
कर्क- माता-पिता के व्यवहार में परिवर्तन होगा। पैसा कमाने के चक्कर में अपनों का साथ खो देंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। कार्यस्थल पर भागदौड़ अधिक होगी। कार्य की बाधा दूर होगी।
सिंह- मनमर्जी के कार्य हानि देंगे। जीवनसाथी की चिंता तथा तनाव हावी रहेगा। संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे। ऑफिस, दुकान पर वास्तु के अनुरूप बदलाव से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
कन्या- किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान की पढ़ाई संबंधी चिंता रहेगी। पिता से मनमुटाव होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। घर में अशांति संभव है। व्यवसाय परिवर्तन के योग हैं।
तुला- जमीन-जायदाद के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। शेयर में निवेश से हानि संभव है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। कार्यस्थल पर अपेक्षाकृत कार्यनहीं होने से क्रोध संभव है।
वृश्चिक- दिन की शुरुआत में मेहमानों का आगमन संभव है। आज किसी लाल अनाज का दान करें, आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर परिश्रम का फल मिलेगा। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा।
धनु- न चाहते हुए भी किसी के लिए कार्य करना पड़ेगा। अपने उसूलों के खिलाफ जाना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। अनाज, कोयला और तिलहन में निवेश लाभप्रद रहेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।
मकर- कम समय में काम पूरा करेंगे। बहनों के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आज किसी से किया वादा निभाना पड़ेगा। यात्रा व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
कुंभ- करोबार में आज महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। मनचाहा कार्य करवाने के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें।
मीन- आपसी समझ से रिश्तों को फिर से जोड़ लेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास करें। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। घर में अशांति रह सकती है। न्याय विभाग से जुड़े लोग मान-सम्मान प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button