अद्धयात्म

आज का राशिफल

images-4मेष : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आय में अवरोध आ सकते हैं।

मिथुन : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कन्या : अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।

तुला : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि से परेशान हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक : आरामतलबी बढ़ेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढे़ंगे।

धनु : आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर : व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से दूर रहें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा।

कुंभ : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button