अद्धयात्म

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

rashifalमेष- लाइफ पार्टनर उम्मीद से अच्छा करेगा। खुशियों को साझा करने के अवसर बनेंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। दिन उत्तम फलकारक। सहकारिता बढ़ेगी।

वृष- विरोध में शालीनता रखें। अति उत्साह से बचें। विपक्ष की सक्रियता उलझन बढ़ा सकती है। खर्च और उधार पर नियंत्रण रखें। दिन सामान्य फलकारक। जल्दबाजी में किसी पर भरोसा न करें।

मिथुन- आदर्श भाव बढ़ेगा। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष हितकर रहेगा। मि़त्रों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन शुभतावर्धक।

कर्क- घर परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। जड़ों से जुड़ने के अवसर बढ़ेंगे। भवन-वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। दिन शुभ फलकारक। जिद और जल्दबाजी से बचें।

सिंह- साहस पराक्रम और अनुशासन बढ़ा हुआ रहेगा। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। भाग्य की सहयोग बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। आलस्य से बचें। बंधुओं से करीबी बढ़ेगी।

कन्या- घर में सुख सौख्य सौंदर्य बोध बढ़ेगा। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। खानपान उत्तम रहेगा। वाणी-व्यवहार प्रभावी रहेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है।

तुला- कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आकर्षक और नया हो। प्रभाव और पूछपरख बनी रह सकती है। उत्साहित और ऊर्जावान बने रहेंगे। भाग्य पक्ष सहयोगी रहेगा। सफलता का प्रतिशत अच्छा।

वृश्चिक- खर्च और निवेश में अतिरिक्त सतकर्ता रखें। जल्दबाजी और अनुभव की कमी नुकसान करा सकती है। विवाद टालें। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। दिन सामान्य फलकारक।

धनु- आर्थिक उन्नति के अच्छे अवसर बने हुए हैं। नए समझौते होंगे। सौदे पक्ष में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मेहनत और लगन से जगह बना पाएंगे। दिन हितसंवर्धक।

मकर- कर्मठता और योग्यता के बल पर उचित स्थान पाने में सफल होंगे। पदोन्नति की अच्छी संभावना है। प्रशानसिक कार्य बनेंगे। शुभ प्रस्ताव पाएंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कुंभ- भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। धर्म और आस्था को बल मिलेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संचित पुण्य फलेंगे। शुभ सूचना संभव।

मीन- भेंट के लिए समय लेकर ही निकलें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। गरिमा बनाए रखें। दिन आकस्मिक फलकारक। खानपान का ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button