अन्तर्राष्ट्रीय

आज धरती पर गिरेगा रूसी अंतरिक्ष यान

russian spece yanमास्को : अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए गत सप्ताह साजो-सामान लेकर रवाना हुए रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रैस एम. 27 एम. के बेकाबू हो जाने के कारण शुक्रवार को धरती पर गिरकर नष्ट होने की आशंका है। रूसी अंतरिक्ष एजैंसी के वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है। यह मानव रहित यान गत सप्ताह मंगलवार को कजाखस्तान से प्रक्षेपित किया गया था। प्रक्षेपण के कुछ ही समय बाद नियंत्रण कक्ष से इसका संपर्क टूट गया था। वैज्ञानिकों ने इसे निर्धारित पथ पर लाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। वैज्ञानिकों के अनुसार धरती के वायुमंडल में प्रवेश करते ही अंतरिक्ष यान जल जाएगा इसलिए इससे धरती पर किसी तरह के जानमाल के नुक्सान का खतरा नहीं के बराबर है। उन्होंने कहा है कि यान के जले हुए टुकड़े समुद्री क्षेत्र में गिरेंगे। जमीन पर इनके गिरने की आशंका नहीं है। अनियंत्रित होने के बाद से रूसी यान लगातार धरती की ओर वापस आ रहा है। ऐसी संभावना है कि यह यान रूसी समय के अनुसार शुक्रवार को तड़के सवा 1 बजे से साढ़े 11 बजे के बीच धरती के वायुमंडल में प्रवेश करेगा।

Related Articles

Back to top button