फीचर्डराष्ट्रीय

आरक्षरण में कोई बदलाव नहीं चाहती भाजपा

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
amit-shahबेगूसराय (बिहार)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भाजपा आरक्षण की पक्षधर थी और आज भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण में कोई बदलाव नहीं चाहती। बिहार के बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग आरक्षण के मामले में झूठ बोलकर चुनाव को विकास के मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का माहौल स्पष्ट है कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बात तो अलग, अकेले भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। भाजपा के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव छोड़कर जनता के पास जाने की अपील की और कहा कि यह समय बिहार में भाजपा का झंडा लहराने का है।

Related Articles

Back to top button