अद्धयात्म

आर्थिक राशिफल: 27 जनवरी 2018, जानिए, पैसो के मामले में कैसा होगा आपका दिन

मेष- काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। छोटे-मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है अतः प्रयत्नशीलरहें।आर्थिक राशिफल: 27 जनवरी 2018, जानिए, पैसो के मामले में कैसा होगा आपका दिन

वृष- अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आनेवाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। 

मिथुन- आज आपका समय तेज़ी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अपनी ही तारीफ करने से बचें। 
कर्क- आज का दिन किसी बहन-भाई की चिंता में व्यतीत हो सकता है। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिन्ता आपको कुछ परेशान कर सकती है। सब मैनेज होने पर परिवार सहित कहीं घूमने जाएं। लाभ हो सकता है। 
सिंह- आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। 
कन्या- आपकी राशि का स्वामी बुध, धनु राशि तथा विशाखा नक्षत्र पर आ चुका है। अतः विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। 
तुला- आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रह सकते हैं। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही, कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। 
वृश्चिक- आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज-मस्ती के दिन आने वाले हैं। 
धनु- आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी। 
मकर- आज आफ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले। 
कुंभ- आज आपकी भाग्य वृद्धि का दिन है। धन, धर्म, कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी हर तरफ आपकी ही जीत होगी। 
मीन- आज का दिन मनोरथ सिद्धि कारक है। कम प्रयास में बड़ी सफलता संभव है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

Related Articles

Back to top button