अद्धयात्म

आर्थिक राशिफल मार्च 2018

मेष (Aries): कार्यक्षेत्र के मामले में यह महीना आपका शानदार बीतने वाला है। रचनात्मक कार्यों से आपके करियर को नई रफ्तार मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको फायदा होगा। हालांकि इस पूरे महीने आप यात्राओं में व्यस्त रह सकते हैं, लेकिन इनसे आपको फायदा ही पहुंचेगा। आर्थिक राशिफल मार्च 2018

वृषभ (Taurus): कार्यक्षेत्र की स्थितियों में धीरे-धीरे बदलाव आएंगे। आर्थिक लाभ भी होते रहेंगे। अचानक से कहीं से कुछ फायदा हो सकता है फिर चाहे वो कोई छोटा मोटा ही क्यों ना हो। परिवार में किसी बात को लेकर आप अड़ जाएंगे और यह एक तरह से आपके लिए शुभ ही होगा। 
मिथुन (Gemini): इस महीने में आपके परिवार में एक नई शुरुआत देखने को मिलेगी। जो परिवार के सभी लोगों के चेहरे को मुस्कान से भर देगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करना होगा। आपको अपने मीठी जुबान का प्रयोग लोगों से संबंध सुधारने में करना होगा। 

कर्क (Cancer): इस महीने नए प्रयोग जीवन में सुख एवं शांति लेकर आ सकते हैं। आप किसी ऐसे स्थान पर घूमने के बारे में सोच सकते हैं, जहां का ख्याल कई दिन से आपके मन में है। कार्यक्षेत्र में कोई भी नया काम इस समय आपको शुभ परिणाम नहीं देगा और उन्हें अवॉयड करना ही बेहतर होगा। 

सिंह (Leo): यह महीना आपके लिए करियर की दृष्टि से कई नए अवसर लेकर आएगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने प्रमोशन और सफलता मिलने की उम्मीद है।

कन्या (Virgo): इस महीने आपके ग्रहों की चाल आर्थिक तरक्की की ओर इशारा कर रही है। इस महीने किसी भी प्रकार की यात्रा करने के बारे में न सोचें। कार्यश्रेत्र में अचानक से कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। 

तुला (Libra): यह महीना संयम से कार्य करने का है। आप जितना सूझ-बुझ के साथ कोई भी कार्य करेंगे उतना ही आपके लिए शुभ स्तिथियां बनती जाएंगी। अगर लापरवाही बरतेंगे तो आर्थिक कष्ट भी उठाना पड़ सकता है। आप इस महीने बहुत सारी चीज़ों में व्यस्त हैं, जिस वजह से आपका फ़ोकस डगमगाया हुआ है, और आर्थिक हानि भी इसी वजह से हो सकती है। 

वृश्चिक (Scorpio): करियर के मामले में इस महीने आपको कुछ धैर्य रखना होगा। तरक्की होगी, मगर कुछ धीमी रफ्तार से। इस महीने बच्चों पर अपने से छोटे भाई-बहनों पर अधिक खर्चा हो सकता है। आपतो कुछ ऐसी यात्राएं करेंगे जो आपके व्यवसाय या नौकरी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। 

धनु (Sagittarius): जीवन में उन्नति के अवसर खुल रहे हैं। आप अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सुकून एवं शांति महसूस कर सकते हैं। लेकिन आर्थिक मसलों में मगजमारी चलती रहेगी और कोई ना कोई निवेश थोड़ी सी परेशानी बढ़ा सकता है। महीने के अंत में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। 

मकर (Capricorn): नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना काफी बेहतर साबित हो सकता है। इस महीनें चीजें आपकी उम्मीदों के हिसाब से होंगी। धंधे में भी तेजी आएगी। निवेश के व्यापार में अपनी पूंजी को लेकर आपको कुछ सतर्क रहने की आवश्यकता है। देखना होगा कि कहीं आमदनी से अधिक खर्चा न होने पाए। 

कुंभ (Aquarius): इस महीना कार्यक्षेत्र में सभी प्रकार की बाधाएं खत्म होंगी और आप अपनी सफलता जश्न मनाने को तैयार हो जाएं। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि अचानक आने वाले खर्चे से आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। 

मीन (Pisces): कार्यक्षेत्र में भी ज़बरदस्त सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपके विरोधी भी आपकी सूझबुझ की तारीफ करते नहीं थकेंगे। आर्थिक मामलों में दान पुण्य करना आपके लिए शुभ संयोग बनाएगा। सेहत में सुधार सम्भव है। परिजनों के साथ शुभ समय व्यतीत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button