उत्तर प्रदेश

इटवा शहर में तीन घंटे में दो लड़कियों की चोटी काट दी

चोटी कटने के मामले देश में काफी आ रहे हैं। हर रोज की बात है कि कई सारे मामले सुनने में आ ही जाते हैं कि इस शहर में चोटी कट गई। आज हम आपको इटवा की एक खबर बताएंगे जहां पर तीन घंटे के अंदर दो लड़कियों की चोटी काट दी गई है। इटवा क्षेत्र में तीन घंटे के अंदर दो लड़कियों की चोटी काटने से सनसनी फैल गई। यह खबर है कि इटवा क्षेत्र की एक लड़की जो नहा कर बैठी हुई थी अचानक से उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई थी। उस लड़की को दो घंटे बाद भी होश नहीं आया था। बता दें कि इससे पहले दो बजे के करीब मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बारिकपुर गांव में कक्षा सात की छात्रा स्वाति मौर्या की स्कूल से घर लौट कर कपड़ा बदलते समय चोटी कट गई थी। इससे वह भी बेहोश हो गई थी।
इटवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर उर्फ बल्लीजोत गांव निवासी त्रिभवन की बेटी कमलावती(17) मंगलवार शाम पांच बजे नहाकर घर के बरामदे में बैठी थी। इस दौरान उसकी चोटी अचानक कट कर जमीन पर गिर गई। कटी चोटी देख कर एक चीख के साथ वह बेहोश होकर गिर गई। परिवारीजन व गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों में भय का माहौल बना रहा। बेहोश कमलावती के चेहरे पर पानी के छींटे मार कर होश में लाने का प्रयास किया जा रहा था पर दो घंटे बाद उसे होश आया।

Related Articles

Back to top button