जीवनशैली
इन 4 देशों में ढूंढने पर भी नहीं मिलेंगे डेंगू मलेरिया के मच्छर, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे

बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक ज्यादा ही बढ़ जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां मच्छर पैदा ही नहीं होते हैं।ये सुनकर आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है लोकिन ये बात सच है। यकीनन इस बात को सुनते ही आपका मन तो ऐसे ही किसी देश मेें जाकर बसने का करने लगा होगा। अरे भाई पहले जान तो लीजिए आखिर ऐसे देशों की लिस्ट में कौन से देश शामिल हैं।

कई द्वीपों को मिलाकर न्यू कैलेडोनिया बना है। बता दें यह दुनिया का सबसे लंबा आइलैंड है। यह दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में है। यहां करीब 2 लाख 68 हजार आबादी है। इस देश की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। यहां की इकॉनमी मुख्यत: टूरिज्म पर आधारित है। इसके अलावा यह जगह स्कूबा डाइविंग सीखने के लिए बेस्ट बताई जाती है। यहां लोग स्कूबा डाइविंग सीखने आते रहते हैं। इस आइलैंड के चारों ओर नीला समुद्र, सुंदर कैरल रीफ और दूर-दूर तक सफेद रेत फैला है जो मन को बेहद लुभाता है। तापमान हमेशा इतना गर्म बना रहता है कि साल भर आराम से टी-शर्ट पहनकर रहा जा सकता है।
आइसलैंड
यूरोप और अमेरिका के बीच का यह आइलैंड यह नॉर्थ अटलांटिक महासागर में है। यहां कुल 3 लाख 18 हजार के करीब लोग रहते हैं। यह काफी ठंडा देश है और सर्दियों में यहां बहुत स्नोफॉल होता है। इस कारण यहां मच्छर नहीं पनपते। हजारों किमी लंबे समुद्र तट वाला यह देश हरी-भरी वादियों और ग्लेशियर से घिरा हुआ है इस कारण यह बेहद खूबसूरत दिखता है। यह अपने गर्म झरनों ज्वालामुखी के कारण भी मशहूर है। फाइनेंशियल हालत बहुत अच्छी नहीं है। यहां कई ऐसे ज्वालामुखी हैं, जो यूरोप के एयर ट्रैफिक में रुकावट पैदा कर सकते हैं।

द सेशेल्स
हिंद महासागर में सेशेल्स बहुत ही खूबसूरत है। सेशेल्स अफ्रीका का सबसे छोटा देश है। यहां करीब 84 हजार लोग रहते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा फ्रेंच और इंग्लिश है। इस आइलैंड पर थोड़ी गर्भी ज्यादा महसूस होगी। सोमाली लुटेरे भी आसपास हो सकते हैं इसलिए यहां जाने वाले रास्ते में भी खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

फ्रेंच पॉलीनेशिया
साउथ पैसेफिक में स्थित द्वीपों का यह समूह दुनिया के कुछ सबसे अलग-थलग वाले इलाकों में से है। यहां का सबसे पॉपुलर आइलैंड ताहिती है। यहां की कुल आबादी करीब ढाई लाख से अधिक है। आधिकारिक भाषा फ्रेंच है और टूरिज्म रोजगार का सबसे बड़ा जरिया है। यहां कुछ ऐसे बड़े-बड़े केकड़े पाए जाते हैं, जो नारियल को भी तोड़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहना जरूरी है।