अजब-गजबमनोरंजन

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को उनके ससुराल में स्वीकार नहीं किया गया…

img_20160922110717नई दिल्ली। हर लड़की की ये दिली ख्वाहिश होती हैं कि शादी के बाद उसे अपने ससुराल में प्यार और मान-सम्मान के साथ बहु का दर्जा भी मिले। लेकिन ऐसा बहुत कम लोगों को ही मिल पाता हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस के बारे में जिनके साथ ऐसा हुआ है…

आम लड़कियों की तरह ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करनेवाली अभिनेत्रियों की भी यही चाहत होती है। लेकिन बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी ये ख्वाहिश अधूरी ही रह गई। फिल्मी दुनिया में इन अभिनेत्रियों को शोहरत, कामयाबी, प्यार और पैसे तो मिले, लेकिन शादी के बाद ससुराल में न तो जगह मिली और न ही बहु का दर्जा मिला। इन अभिनेत्रियों की शादी की ख्वाहिश तो पूरी हुई, लेकिन इनको ससुराल में स्वीकार नहीं किया गया……
तो आइये जानते हैं कि कौन है वो अभिनेत्रियाँ जिनको ससुराल में स्वीकार नहीं किया गया –
 मधुबाला
मधुबाला और किशोर कुमार दोनों शादी के बंधन में तो बंध गए, लेकिन किशोर कुमार के घरवालों ने मधुबाला को बहु के रुप में कभी भी नहीं अपनाया….
 हेमा मालिनी
जिस वक्त हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी की, उस वक्त धर्मेंद्र का अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। फिर भी हेमा मालिनी से उन्होंने दूसरी शादी कर ली, इसलिए हेमा मालिनी को उनके ससुराल वालों ने बहु के रुप में कभी स्वीकार नहीं किया।
श्री देवी
श्री देवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी हैं, पहली पत्नी के होते हुए भी बोनी ने श्रीदेवी से शादी की, जो कि शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं, लिहाजा दोनों की शादी से नाराज़ परिवार वालों ने शादी के बाद श्रीदेवी को बहु के रुप में कभी स्वीकार नहीं किया।
स्मिता पाटिल 
स्मिता पाटिल अभिनेता राज बब्बर की दूसरी पत्नी थीं। राज बब्बर का पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ था इसलिए स्मिता को शादी के बाद उनके ससुराल में कभी बहु का दर्जा नहीं मिला।
सनी लियोनि 
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनी लियोनि आज एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं लेकिन शादी के बाद सनी लियोनि को भी उनके ससुराल वालों ने नहीं अपनाया।
 

Related Articles

Back to top button