अद्धयात्म

इन राशि वाले को लाल धागा पहनने से मिलता है अशुभ फल, भूल से भी न पहने लाल धागा

अगर आप हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं तो हममे से ज्यादा लोग हर रोज अपने घरों में पूजा पाठ तो जरूर करते होंगे इस दौरान आप कई सारे तरीके को अपनाते हैं और काम करते हैं हर कार्य के पीछे एक अलग वजह जरूर छिपी होती है। इसी दौरान पूजा-पाठ के बाद हाथ पर लाल रंग का धागा बंधते हैं इसके बारें में भी लोगों की अलग-अलग राय होती है। कई लोग इसे भगवान का आशिर्वाद मानते हैं तो वहीं कई लोग इसे ऐसे ही बांधे रखते हैं।

हिंदू धर्म में लाल धागे को हाथ में बांधने वाले कलावे के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि हाथ में बंधा हुआ कलावा (रक्षा, मौली) हमेशा रक्षा करता है और बुरे संकटों से बचाता है। लेकिन इसके अलावा आर्थिक समस्याओं से लेकर धन हानि, मान सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने में लाल धागे का उपाय विशेष रूप से कारगर है।

लाल धागे को रक्षा सूत्र या मौली भी कहते हैं और इसे बांधना वैदिक परंपरा का हिस्सा है। यज्ञ के दौरान इसे बांधे जाने की परंपरा तो पहले से ही रही है, लेकिन इसको संकल्प सूत्र के साथ ही रक्षा-सूत्र के रूप में बांधे जाने की वजह भी है और पौराणिक संबंध भी। ऐसा माना जाता है कि असुरों के दानवीर राजा बलि की अमरता के लिए भगवान वामन ने उनकी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा था। इसे रक्षाबंधन का भी प्रतीक माना जाता है, देवी लक्ष्मी ने राजा बलि के हाथों में अपने पति की रक्षा के लिए ये बंधन बांधा था।

लेकिन ज्योतिषियों की माने तो लाल रंग का धागा बहुत ही शुभ होता है। इसे हाथ पर बांधने से हमारी मनोकामना पूरी होती है। शास्त्रों की माने तो धागे को शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि लाल रंग का धागा हाथ पर बंधे होने के कारण शनि देवता भी खुश होते हैं। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा की ये लाल धागा कई लोगों के लिए नुकसानदेह भी साबित हो जाता है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है की कुछ ऐसी राशियां है जिनको लाल धागा नहीं पहनना चाहिए ये उनके लिए अशुभ फल देता है। तो आइए जानते हैं

कुम्भ राशि

सबसे पहले बात करते हैं कुंभ राशि वाले जातकों की, शास्त्रों में बताया गया है की इन जातकों को लाल धागा नहीं पहनना चाहिए। वहीं ये भी बता दें की अगर ये राशि वाले जातक लाल धागा पहनते हैं तो उन्हें स्वास्थ सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ध्यान रहे की अगर आप भी कुंभ राशि वाले जातक हैं तो लाल धागा पहनने से दूर ही रहे क्योंकि ये आपके लिए शुभ फल नहीं देगा।

सिंह राशि

अब बारी आती है सिंह राशि के जातकों की जिनके बारे में शास्त्रों में कहा गया है की ये जातक लाल रंग की कोई भी वस्तुओं को धारण करने से बचे क्योंकि इनका स्वामी ग्रह मंगल होता है और जानकारी के लिए बताते चलें की मंगल को लाल रंग की वस्तुएं पसंद नहीं होती हैं इसलिए सिंह राशि वाले जातकों को लाल धागा नहीं पहनना चाहिए।

Related Articles

Back to top button