जीवनशैली

इन समर फेस पैक से स्किन रहेगी चमकदार तरोताजा

face-pack-dahi-559f8da81eb2e-l-55c1d59d635ba_lएजेन्सी/  गर्मियों में अपनी स्किन की देखभाल छोड़ दीजिए इन होममेड फ्रूट फेस पैक्स पर। इनसे त्वचा रहेगी खिली-खिली। जानिए इन पैक्स को बनाने की विधि…

1- मैंगो फेस पैक बनाना आसान है। इसके लिए आम के गूदे में एक चम्मच कोल्ड क्रीम और एक चम्मच ठंडा दूध मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर धो दें। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी।

2- तरबूज फेस पैक भी गर्मियों के लिए बेस्ट है। तरबूज खाने से जितना लाभ मिलता है, उतना ही इसे लगाने से। फेस पैक बनाने के लिए तरबूज के गूदे में दही मिलाएं। सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे ऑइली स्किन होने के कारण मुहांसे नहीं होंगे।

3- लेमन फेस पैक ट्राई करें। गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए शहर और नींबू मिलाकर लगाएं। इससे टैनिंग दूर हो जाती है।

4- कीवी फेस पैक भी स्किन के लिए अच्छा रहता है। इसके लिए आधा कप कीवी के जूस में दो बड़े चम्मच बादाम का दूध और एक चम्मच शहद मिलाएं। यह सेंसटिव स्किन के लिए भी अच्छा रहता है।

5- दही समर में स्किन के लिए सूदिंग होता है। इससे फेस पैक बनाने के लिए दही में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर चमक भी आएगी और स्किन पर गर्मी का इफेक्ट भी नहीं होगा।

6- खीरा गर्मियों में खूब आता है। इसे खाने के साथ चेहरे पर भी लगाएं। इसका पैक बनाने के लिए खीरे का जूस निकालकर उसमें चीनी और दही मिलाएं। इसे लगभग 20 मिनट तक चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद ठंडे दूध से चेहरा धोएं।

7- अनानास फेस पैक बनाना भी बेहद आसान है। इसका रस गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद आप तरोताजा महसूस करेंगी और स्किन बोलेगी- थैंक यू।

Related Articles

Back to top button