मनोरंजन

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे है 50 साल के अरबाज खान, उम्र में काफी छोटी है

हाल ही में सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान की सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड येलो मेहरा की कुछ बिकिनी फोटोज सामने आई हैं। ये बोल्ड फोटोज येलो ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसके बाद से पिक्चर्स वायरल हो रही हैं। बता दें, येलो अक्सर अरबाज खान के साथ पार्टीज और इवेंट्स में नजर आती हैं। एक बेटे की मां हैं येलो….

अरबाज के साथ गोवा में देखा गया था
येलो बाय प्रोफेशन एक मॉडल और शेफ हैं। साथ ही वे इंटीरियर डिजाइनिंग का भी काम करती हैं। कुछ टाइम पहले ही उन्हें अरबाज के साथ गोवा में देखा गया था।

इन दिनों किसी को डेट कर रहे हैं
वहीं एक इंटरव्यू में अरबाज ने कहा था कि वो इन दिनों किसी को डेट कर रहे हैं, हालांकि वो किसे डेट कर रहे हैं उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया था।

40 साल की येलो की पर्सनल लाइफ
वहीं कई बार जब इंटरव्यू में अरबाज से येलो के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये कहा है कि वे उनकी अच्छी दोस्त हैं।

बात अगर 40 साल की येलो की पर्सनल लाइफ की करें तो वे तलाकशुदा हैं।

येलो का एक बेटा Kaii है
उन्होंने रेस्त्रां के ओनर और माणिक कॉन्ट्रैक्टर आकाश मिश्रा से शादी की थी हालांकि अब ये कपल साथ नहीं है। येलो का एक बेटा Kaii है जो उनके साथ रहता है।

अरबाज में घर भी आती रहती हैं येलो
फिल्मफेयर मैग्जीन की मानें तो येलो मेहरा को कई बार सलमान खान के घर यानी गेलेक्सी अपार्टमेंट में भी देखा गया है।

अरबाज उनको बाहर छोड़ने भी आए थे
हाल ही में जब सलमान काला हिरण शिकार मामले में दो दिन के लिए जेल में रहे थे। तभी येलो को घर से बाहर आते देखा था और अरबाज उनको बाहर छोड़ने भी आए थे।

1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी

बता दें, अरबाज खान ने 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। दोनों का 11 मई 2017 को तलाक हो गया।

Related Articles

Back to top button