अद्धयात्म

इस गणपति मंदिर में शुभ मानते हैं उल्‍टा स्‍वास्तिक बनाना, हर बुधवार उमड़ते हैं श्रद्धालु

उल्‍टा स्‍वास्‍तिक बनाकर पूर्ण होती है मनोकामना

खजराना मंदिर इन्दौर का प्रसिद्ध गणेश मंदिर है। यह मंदिर विजय नगर से कुछ दूरी पर खजराना चौक के पास में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण अहिल्या बाई होल्कर द्वारा किया गया था। इस मंदिर में मुख्य मूर्ति भगवान गणपति की है, जो केवल सिन्दूर द्वारा निर्मित है। यहाँ जो भी भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिये गणेश जी के पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाता है,गणपति जी उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। मनोकामना पूर्ण होने के पश्चात पुनः सीधा स्वास्तिक बनाते हैं।

MP में राहुल को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और हुए गिरफ्तार 

 

रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं दर्शन करने

मंदिर में गणेश जी के अतिरिक्त माता दुर्गा जी, महाकालेश्वर की भूमिगत शिवलिंग, गंगा जी की मगरमच्छ पर जलधारा मूर्ति, लक्ष्मी जी का मंदिर, साथ ही हनुमान जी की झाँकी मन मुग्ध करने वाली है। यहाँ शनि देव मंदिर एवं साई नाथ का भी भव्य मंदिर विराजमान है, यहाँ इस तरह की अनुभूति होती है ,जैसे सारे देवी, देवता एक स्थान पर उपस्थित हो गये हों। यहाँ की मंदिर व्यवस्था बहुत ही उत्तम कोटि की है। इस मंदिर मे 10,000 से लोग हर दिन दर्शन करते है।  

अभी-अभी : सोनिया गांधी ने खाया जहर, हॉस्पिटल में हुई मौत… मचा हडकंप

बुधवार का है विशेष महत्व

बुधवार के दिन श्रीगणेश पूजा का विधान है। जिसके कारण हर बुधवार मंदिर में विशेष पूजा और आरती होती है। जिसमें सम्मलित होने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। जब भी विवाह, जन्मदिन जैसा कोई शुभ कार्य होता है तो भक्त सबसे पहले भगवान गणेश को तिलक लगाते हैं। गणेश जी को निमंत्रण न भेजने से कार्यक्रम अधूरा माना जाता है।

Related Articles

Back to top button