अजब-गजबअद्धयात्म

इस मंदिर में रोज आती हैं मां काली,

देहरादून। उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहां अनेक रहस्यमयी मंदिर हैं। जिनमें एक महाकाली मंदिर भी है। यह मंदिर दिव्य शक्तियों से भरा पड़ा है। यहां कई ऐसे चमत्कार हुए हैं। जिसे देख लोगों का विश्वास और भी पक्का हो जाता है।

महाकाली मंदिर में चलती है पालकीमहाकाली मंदिर

महाकाली मंदिर के बारे में कई कहानियां भी बताई जाती है। कहा जाता है कि जो भी भक्तजन श्रद्वापूर्वक महाकाली के चरणों में आराधना के पुष्प अर्पित करता है। उसके रोग, शोक, दरिद्रता और महान विपदाएं दूर हो जाती है। यहां के लोग बताते हैं यहां श्रद्वा एवं विनयता से की गयी पूजा का विशेष महत्व हैं। इसलिये साल भर यहां बडी संख्या में श्रद्वालु पहुंचते हैं।

महाकाली के संदर्भ में एक प्रसिद्व किवदन्ति है कि कालिका की रात में जब उनकी पालकी निकलती है तो इस पालकी के साथ कालिका के गण, आंण व बांण की सेना भी चलती हैं।

बताया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इस पालकी को छू ले तो दिव्य वरदान प्राप्त होता है। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि महाआरती के बाद मंदिर में शक्ति के पास महाकाली का बिस्तर लगाया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button