अद्धयात्म

इस रंग की आंखों वाले लोग दे सकते हैं आपको धोखा, आंखें बताती हैं इंसान का स्वभाव

आंखें किसी के दिल का हाल बताने में सबसे अहम भूमिका निभाती हैं, इसी कारण से आंखों को दिल का दरवाजा भी कहा जाता है। आंखों से किसी की प्रेम भावना, जाति, चरित्र, कला, मनोभाव आदि का पता लगाया जा सकता है। शरीर की हर हलचल को आंखें बताती हैं और व्यक्ति की विभिन्न स्थितियों की परिचायक बनती हैं। आंखों से ही व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आंखों का रंग व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताता है, इसके साथ ये भी माना जाता है कि हर किसी की आंखों का रंग एक जैसा नहीं होता है। यहां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि विभिन्न रंग के आंखों वाले लोगों का किस प्रकार का व्यक्तित्व हो सकता है।

भूरी आंखें
माना जाता है कि जिनकी आंखें भूरी होती हैं वो बहुत चालाक और शातिर होते हैं। ऐसे लोगों पर विश्वास थोड़ा संभल कर करना चाहिए। भूरी आंखों वाले लोगों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है और वो रचनात्मकता से भरे होते हैं। ये लोग हर किसी को अपने दिल की बात नहीं बताते हैं।

काली आंखें
बिल्कुल काली आंखें बहुत कम लोगों की होती हैं। इन लोगों पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है, ये लोगों को धोखा देने में विश्वास नहीं करते हैं। इसके साथ ही काली आंखों वाले लोग रहस्यमयी हो सकते हैं। ये लोग जिम्मेदार और भरोसेमंद हो सकते हैं।

नीली आंखें
इस तरह की आंखों वाले लोग बहुत ही आकर्षक और तेज दिमाग वाले माने जाते हैं। खुश रहना और दूसरों को खुश रखना इनकी आदत होती है। शांत स्वभाव इनकी व्यक्तित्व की पहचान होती है। ये लोग रिश्ते निभाने में यकीन रखते हैं।

ग्रे आंखें
इस तरह की आंखों वाले लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। माना जाता है कि रोमांस करने में इनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता है। इन लोगों को गुस्सा बिल्कुल नहीं आता है जिस कारण इनका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली बन जाता है। इनके पास विश्लेषण करने की सोच और मजबूत तार्किक क्षमता होती है।

हरी आंखें
माना जाता है कि इस तरह की आंखों वाले लोग बहुत ही बुद्धिमान और उत्साहित प्रकृति वाले होते हैं। अपने हर काम को बहुत ही उत्साह से करते हैं। इनकी एक बुराई होती है कि इनके स्वाभाव में दूसरों से ईर्ष्या करना शामिल होता है। कई मामलों में ये भावुक हो सकते हैं और इसके साथ इनका स्वभाव बहुत ही मजाकिया होता है।

Related Articles

Back to top button