अद्धयात्म

इस राशि के लोग आज करें हनुमानजी की पूजा, होगा सब मंगल

शुक्रवार के राशिफल में जानिए, कैसा बीतेगा आज का दिन

मेष 

अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं। दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृषभ

कार्य को टालने से नुकसान है। समय रहते कोट-कचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती है।

मिथुन

आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, आज वह स्वयं मिल सकता है। राजकार्य में बाधा आ सकती है। भाग्योदय का समय है। समय पर अवसरों का लाभ लें। नौकरी मिल सकती है।

कर्क

राजनीतिक संबंधों में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

सिंह

साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने का मन है । कार्यस्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। दूध के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा।

कन्या

मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से ताल मेल नहीं बेठेगा। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा।

तुला

आपके जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज होंगे। कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुनें या दिमाग की, इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

वृश्चिक

कानूनी अड़चने आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।

धन

जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

मकर

चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। सतर्क रहें। हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।

कुम्भ

पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव।

मीन

अपनों से मनमुटाव तनाव बढ़ा सकता है। आलस की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button