![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/05/up-bye-election-result-2016_1463645741-1.jpeg)
उत्तर प्रदेश उपचुनावों में सपा ने फहराया जीत का परचम
![up-bye-election-result-2016_1463645741 (1)](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/05/up-bye-election-result-2016_1463645741-1-300x200.jpeg)
वहीं दूसरी सीट वाराणसी के जंगीपुरा में हुए उपचुनाव में भी सपा ने भारतीय जनता पार्टी को पटखनी दे दी है। यहां पर समाजवादी पार्टी के किसमती देवी ने भाजपा के रमेश को 22092 वोटो से परास्त कर दिया है। यहां पर भी चुनावी मैदान में कुल 7 लोग मैदान में थे। यहां पर नोटा को 1246 वोट मिले।
गुजरात में बीजेपी को मिली जीत
गुजरात में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। यहां पर गोविंद भाई परमार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार भगवानभाई बराड को 2441 वोट से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को यहां पर 63899 और कांग्रेस प्रत्याशी को 61458 वोट प्राप्त हुए।
झारखंड में कांग्रेस-भाजपा दोनों को मिली जीत
झारखंड में हुए उपचुनावों में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही जीत का स्वाद चखा है। झारखंड के गोड्डा में भारतीय जनता पार्टी के अमित कुमार मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल के संजय प्रसाद यादव को 29,540 वोटों से परास्त किया। अमित कुमार मंडल को 67877 और संजय प्रसाद यादव को 38337 मत प्राप्त हुए।
यहीं पर पनकी सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा कुशवाहा शशि भूषण मेहता को 6194 वोटों से हरा दिया। देवेंद्र कुमार सिंह को 31832 और शशि भूषण मेहता को 25638 मत प्राप्त हुए।