टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

उत्तर प्रदेश में आज से प्लास्टिक बैग पर प्रतिबन्ध


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आदेश के बाद पॉलिथीन बैन कर दी गई है। रविवार से इसे लागू कर दिया गया। अब पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 50 माइक्रॉन से पतली पॉलिथिन पर प्रतिबंध लग गया है। यूपी में तीन चरणों में पॉलिथीन बैन किया जाएगा। इसके आधार पर जिलों की तैयारी है कि पहले चरण में रविवार से 50 माइक्रॉन के पॉलीबैग का इस्तेमाल बंद करवाया जाए। 15 अगस्त, 2018 से प्लास्टिक-थर्माकोल से बने कप, ग्लास, प्लेटों का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया जाएगा और इसके बाद 2 अक्टूबर से सभी डिस्पोजेबल पॉलीबैग्स बंद होंगे। उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, पंजाब आदि राज्यों में भी पॉलिथीन पर पाबंदी है। जान लें कि राज्य सरकारें प्लास्टिक बैन के लिए अलग-अलग गाइडलाइन बनाए हुई हैं। इससे पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्लास्टिक बैन कराई थी, लेकिन वह सफल नहीं रही।

Related Articles

Back to top button