उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने गृह मंत्री राजनाथ से मुलाकात की

नई दिल्ली। उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में अवगत कराया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने गृह मंत्री राजनाथ से मुलाकात की

राजनाथ सिंह ने आशा व्यक्त की त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया। 

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री को गंगाजल, व उत्तराखण्ड पर्यटन की काॅफी टेबल बुक भेंट की। उल्लेखनीय है हाल ही में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को मात देते हुए 70 में से 57 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। 

त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य में भाजपा के पांचवें मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने उत्तराखंड में अपनी पहली सरकार साल 2000 में बनाई थी, जब उत्तर प्रदेश से अलग होकर यह राज्य बना था।

 

Related Articles

Back to top button