उत्तराखंडराज्य

उत्‍तराखंड चुनाव: मायावती बोली, बीजेपी व कांग्रेस को मत दो वोट

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सितारगंज में रैली संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण विरोधी पार्टियों जैसे भाजपा और कांग्रेस को वोट मत देना।

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंची। उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा इन्हें वोट मत दो।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीएसपी अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। उम्मीदवारों का चयन सोच समझकर किया गया है। उत्तराखंड में दलितों का विकास नहीं हुआ है। प्रदेश में हर बार सरकार गलत हाथों में रही।

कहा, यहां धन्ना सेठों की मदद से विरोधी पार्टियां सत्ता में आती रही हैं। यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र की नीतियों से मध्यवर्ग परेशान है। देश में सिर्फ पूंजीवादियों का विकास हुआ है। उन्होंने जनता से चुनाव में बसपा को साथ देने की अपील की।इस दौरान उन्होंने अपने शासनकाल में अच्छाइयों को भी गिनाया। कहा, अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने गरीब लोगों के लिए पक्के मकान बनवाए। उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया।

कहा, अगर बसपा सत्ता में आई तो सर्वसमाज की समस्याओं का हल होगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर आरक्षण विरोधी नीतियां रखने और पिछड़ी जातियों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।मायावती ने कहा कि दोनों पार्टियां देश में दलितों के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। उसे रोकने के लिए बसपा का साथ दें। अपने संबोधन में उन्होंने बसपा के संस्थापक कांशीराम और संविधान निर्माता स्व. भीमराव अंबेडकर के कार्यो को गिनाया।

Related Articles

Back to top button